📅 Thursday, 17 September 2026 | 01:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,860 🥈 चांदी (1kg): ₹240,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

📅 16 September 2026, 11:21 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 15 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। 

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी। जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। आप किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात करेंगे जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जो आगे चलकर आपको फायदा कराएंगे।

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा।  इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।आपको कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। 

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। 

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शानदार रहेगा। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी सकती है।आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज  मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए।  प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे।  इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपको कर्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आपको जीत हासिल होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

•┄┅═══❁✿❁अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•

सफल वही होता है जो...हार के बाद भी उठ खड़ा होता है...

  1. "जीवन में "खुशियाँ" आएं तो "मिठाई" समझकर चख लीजिए और जब "दुख" आए तो "दवाई" समझकर निगल लीजिए।...''!

  2. "बुरा करने का विचार आए तो उसे कल पर टालो और अच्छा करने का विचार आए तो आज ही कर डालो...!! 
  3. "चिंता इतनी कीजिए कि काम हो जाए, पर इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए..."..!
  4. "सच्चे इंसान को हमेशा झूठे इंसान से ज्यादा सफाई देनी पड़ती है..."...!
  5. " जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें