📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

18 फीट लंबा दुनिया का सबसे जहरीला सांप इंदौर जू में जल्द दिखेगा,"किंग कोबरा"

📅 04 September 2021, 01:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
18 फीट लंबा दुनिया का सबसे जहरीला सांप इंदौर जू में जल्द दिखेगा,"किंग कोबरा"
18 फीट लंबा दुनिया का सबसे जहरीला सांप इंदौर जू में जल्द दिखेगा,"किंग कोबरा"

इंदौर प्राणी संग्रहालय में जल्द एक और नया सदस्य आने वाला है। कर्नाटक के जंगल में पाए जाने वाला दुनिया का सबसे घातक सांप किंग कोबरा इंदौर के रूम में लाया जाएगा। 2 सप्ताह में कर्नाटक से इस सांप को लेकर इंदौर जू लाया जा सकता है। वर्तमान में 17 प्रजाति के 40 से अधिक सांप जू में दर्शकों के लिए हैं। आने वाले दिनों में किंग कोबरा को लाने से दर्शकों में और भी रोमांच होगा और इसे देखने की ललक बढ़ेगी। आमतौर पर इसकी लंबाई 18 फीट होती है। यह आक्रमण के समय जमीन से 5 फीट ऊपर तक उठ जाता। अगर यह किसी को डंसता है तो 15 मिनट में ही उसकी मृत्यु हो जाती है। कुछ दिनों पहले नंदनकानन वन से ब्लैकधारी वाला टाइगर यहां लाया गया था, जिसे दर्शकों में खासी लोकप्रियता मिली हुई है। नए बाड़े में व्हाइट टाइगर और उनका परिवार शिफ्ट किया जा चुका है। मछली घर के लिए भी तमाम तैयारियां चल रही है

शार्क और व्हेल के लिए तैयार हो रहा है फिश एक्वेरियम

तीन माह पूर्व ही इंदौर जू में और व्हेल मछली को लाने के लिए एक प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, जो निरंतर जारी है, जिसमें 50 करोड़ की लागत से डेढ़ एकड़ में ऐसा फिश एक्वेरियम बनाया जा रहा है। यहां शार्क से लेकर व्हेल, ऑक्टोपस, जापान की मछलियों के साथ-साथ 100 से ज्यादा प्रजातियों की डेढ़ से दो हजार मछलियां एक्वेरियम में रहेंगी। एक्वेरियम बनाने से पहले देश के चुनिंदा एक्सपर्ट से इंदौर की टीम का सतत सम्पर्क जारी है, जो तमाम इंतजाम से लेकर डिजाइन तक फाइनल करेगी। अब तक देश में ऐसा कोई जू नहीं है, जहां एक्वेरियम में शार्क और व्हेल रखी गई हों।

45 दिन में जू में तैयार होगा समुद्री पानी

यादव के मुताबिक, इस एक्वेरियम में रखी जाने वाली सभी मछलियां समुद्री पानी में ही अपना जीवन यापन करती हैं। एक्वेरियम में एक्सपर्ट की मदद से समुद्र जैसा खारा पानी तैयार किया जाएगा। एक्वेरियम और उसके पानी के लिए कुछ अनोखे प्रबंध किए जाएंगे, ताकि मछलियों को वहां समुद्री एहसास हो सके। इसके लिए आधा शुद्ध पानी रहेगा और आधा समुद्री पानी मिलाया जाएगा। इसके लिए कुछ स्थानों पर पानी के टैंक बनाए जाएंगे

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें