📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में श्री राकेश जोशी अध्यक्ष, श्री ललित पुरोहित सचिव निर्वाचित

📅 23 May 2022, 12:13 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में श्री राकेश जोशी अध्यक्ष, श्री ललित पुरोहित सचिव निर्वाचित
पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में श्री राकेश जोशी अध्यक्ष, श्री ललित पुरोहित सचिव निर्वाचित

इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान 63 वर्षों से विवादों से इतर एकजुटता से समाज के विकास में सहभागी के साथ आज दिनांक 22 मई 2022 को पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के चुनाव संपन्न हुए. जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री राकेश जोशी, सचिव पद पर श्री ललित पुरोहित विजय घोषित हुए. आज माँ अन्नपूर्णा मंदिर परिसर स्थित पालीवाल ब्राह्मण समाज की धर्मशाला इंदौर के चुनाव में कुल 835 मतदाता चुनाव में से कुल लगभग 746 सदस्यों ने मतदान में भाग लेकर प्रबंध कार्यकारिणी का चयन किया.

अध्यक्ष के पद पर श्री राकेश सुंदरलाल जोशी (ग्राम. गांवगुड़ा) 341 वोट, श्री मुकेश सतीशंचद्र जोशी (ग्राम. माची) 306 वोट, श्री प्रकाश प्रतापमल जोशी (पर्वत खेड़ी) 89 वोट मिले, जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश सुंदरलाल जोशी 35 वोट अधिक प्राप्त कर विजय घोषित हुए.

उपाध्यक्ष के पद पर सर्वश्री भोलीराम नानालाल पुरोहित छोटी मोरवड़ वोट 283, पवन चंपालाल जोशी साकरोदा वोट 243, प्रकाश जोशी रूढ़ वोट 202 प्राप्त होने से भोलीराम नानालाल पुरोहित 50 वोट अधिक प्राप्त कर विजय घोषित हुए.

सचिव के पद पर सर्वश्री ललित पन्नालाल पुरोहित भाणा वोट 278, मनोज गुलाबचंद्र जोशी रिछेड़ 274 वोट, सतीशचंद्र जोशी धोईंदा 177 वोट प्राप्त होने से ललित पुरोहित 4 वोट अधिक प्राप्त कर विजय घोषित हुए. 

सहसचिव के पद पर के पद पर सर्वश्री सुरेश जोशी टाडावाड़ा 291, बंशी काशीराम जोशी साकरोदा वोट 223, किशोर गणेशराम जोशी वोट 209 होने पर सुरेश जोशी 68 वोट अधिक प्राप्त होने पर विजय घोषित हुए. 

कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वश्री रमेश हीरालाल उपाध्याय माची वोट 419 एवं आशीष गिरीश जोशी टाडावाडा वोट 290 प्राप्त होने से रमेश हीरालाल उपाध्याय 129 अधिक मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष के पद पर विजय घोषित हुए. 

सहकोषाध्यक्ष के पद पर सर्वश्री मनोज जोशी साकरोदा वोट 394 एवं मनीष जोशी धोईंदा वोट 324 प्राप्त होने पर मनोज जोशी 70 वोट अधिक प्राप्त होने पर विजय घोषित हुए. 

कार्यकारिणी के पद पर सर्वश्री हरिश गोरधनलाल जोशी साकरोदा वोट 322, लक्ष्मीनारायण गोपीलाल जोशी साकरोदा वोट 339, मुरली गणेशराम जोशी पर्वत खेड़ी वोट 338, वासुदेव हेमराज पुरोहित भाणा वोट 322, ओमप्रकाश राधाकिशन जोशी वोट 306 निर्वाचित घोषित हुए.

सभी निर्वाचित प्रत्याक्षीयों को पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, युवा समाजसेवी, पालीवाल मातृशक्ति एवं पालीवाल जय अंबे ग्रुप, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण संगठन, पालीवाल वाणी समूह की ओर से हार्दिक बधाई सहित भविष्य की शुभकामनाएं...

पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव आज : मतदाताओं में भारी उत्साह

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें