📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती पार्वती बाई बागोरा का आकस्मिक निधन

📅 28 April 2025, 11:02 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती पार्वती बाई बागोरा का आकस्मिक निधन
पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती पार्वती बाई बागोरा का आकस्मिक निधन

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित करने में आता है कि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर लाल जी बागोरा (ग्राम. सुंदरचा) की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती बाई बागोरा का आज दिनांक  सोमवार को आकस्मिक दुःखद निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 सोमवार को दोपहर 2.00 बजे निज निवास 171, श्याम नगर मेन, सुखलिया रोड़ इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग इंदौर मुक्तिधाम जाएगी. 

आप सर्वश्री मोहनलाल बागोरा, सुंदरलाल बागोरा की भाभीजी और प्रकाश बागोरा, मुरली बागोरा की पूजनीय माताजी एवं नारायण जोशी (ग्राम. आमली) की सासुजी थी. उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के सेवाभावी सदस्य श्री राजेश जोशी (आरके) ने पालीवाल वाणी को दी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें