Wednesday, 16 July 2025

इंदौर

मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : 15000 वर्गफीट जमीन पर बनेगा भव्य गार्डन के स्वरूप में धर्मशाला

राजेश जोशी-संगीता जोशी
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : 15000 वर्गफीट जमीन पर बनेगा भव्य गार्डन के स्वरूप में धर्मशाला
मेनारिया समाज इंदौर ने जमीन हेतु 1 घंटे में 81 लाख रुपए की घोषणा : 15000 वर्गफीट जमीन पर बनेगा भव्य गार्डन के स्वरूप में धर्मशाला

भविष्य में समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात

समाज के प्रत्येक सदस्य से 11 हजार की सहयोग राशि का प्रावधान

इंदौर.

विदित हो कि इंदौर में मेनारिया समाज विगत 100 वर्षों से निवासरत है. वर्तमान में समाज भवन कानूनगो बाखल, राजवाड़ा पर स्थित है. लेकिन भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए समाज अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता व कार्यकारिणी के प्रयासों से समाजजनों द्वारा समाज विस्तार हेतु 15000 वर्गफीट जमीन ग्राम कुमेडी में एम आर 10 व एम आर 11 के बीच क्रय की गई है. जिसके लिए आयोजित साधारण सभा में समाज के उदार भामाशाहों द्वारा मात्र 1 घंटे में 81 लाख रु सहयोग की घोषणा की गई.

समाज में पूर्व से संचित फंड तथा इस जनसहयोग से जमीन की रजिस्ट्री की जाना प्रस्तावित है, साथ ही बची हुई रकम की व्यवस्था हेतु समाज के प्रत्येक सदस्य से 11 हजार की सहयोग राशि का प्रावधान रखा गया है. जिससे भविष्य में समाज को नए गार्डन के रूप में एक सौगात प्राप्त होगी. 

!! प्रमुख भामाशाहों के नाम इस प्रकार है...!!  

●  श्री जसराज जी मेहता (भाटोली)        51,00,000

● श्री भंवरलाल जी पुरोहित (बागडोला)  11,00,000

●  श्री राजेश जी जोशी (वर्णी)                   5,00,000

●  श्री रूपलाल जी जोशी  (सवानियाँ )      2,01,000

●  श्री गणपतलाल जी मेहता (चौकड़ी)       1,51,000

●  श्री लोकेश जी मेहता   (चौकड़ी)           1,51,000

●  श्री सूरज जी जोशी (झाड़ोली)               1,51,000

●  श्री तुलसीराम जी मेहता (भाटोली)        1,21,000

●  श्री उदयलाल जी मेहता  (भाटोली)        1,21,000

●  श्री उदयलाल जी जोशी  (करजाली)      1,01,000

●  श्री नंदलाल जी जोशी  (रुंडेडा)            1,01,000

●  श्री छोगालाल जी जोशी   ( रुंडेडा)          51,000

●  श्री लक्ष्मीलाल जी मेहता   (चौकड़ी)         51,000

●  श्री शिवप्रसाद जी मेहता   (चोरवड़ी )       51,000

●  श्री रमेश जी जोशी   (बाठेड़ा),                51,000

●  श्री किशनलाल जी मेहता  (चोरवड़ी )      51,000

●  श्री दुर्गाशंकर जी मेहता  (खरसान)         51,000

मास्टर हर्षित व्यास ने अपनी गुल्लक फोड़कर 11,250 रुपए समाज को समर्पित किए, हुई जमकर प्रशंसा

अंत में सबसे खास नाम मास्टर हर्षित व्यास का है. ये ओंकारलाल जी व्यास (बांसड़ा) के सुपुत्र है. इन्होंने अपनी गुल्लक जिसमे 11,250 रु थे, वो समाज को समर्पित किए. सभी भामाशाहों के साथ समाज के भविष्य ने समाज के प्रति जो समर्पण दिखाया, वो वाकई में प्रशंसनीय है. इस प्रकार कुल 81,15,250 रु की घोषणाएं की गई. 

नई कार्यकारिणी गठन हेतु एक समिति बनाई

भविष्य में समाज के संचालन हेतु आपसी सहमति अथवा चुनाव से नई कार्यकारिणी गठन हेतु एक समिति बनाई गई है. जिसके द्वारा समाज में चुनाव कब ओर किस प्रकार करवाना है, ये निर्धारित किया जाएगा. इस समिति में समाज के वरिष्ठ श्री बाबूलाल जी जोशी (खेरोदा), श्री रूपलाल जी जोशी (सवानियाँ), श्री भंवरलाल जी जोशी (रुंडेडा), श्री छोगालाल जी जोशी (रुंडेडा), श्री राजाराम जी जोशी (रुंडेडा), श्री दुर्गाप्रसाद जी जोशी (रुंडेडा), उदयलाल जी मेहता (भाटोली), श्री किशनलाल जी मेहता (चोरवड़ी), रमेश जी जोशी (बाठेड़ा), श्री लोकेश जी मेहता (चौकड़ी), श्री भीमलाल जी व्यास (बांसडा) को शामिल किया गया. इंदौर मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री सुरज जोशी एवं श्री लोकेश मेहता (हाईकोर्ट एडवोकेट) ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.

●  पालीवाल वाणी ब्यूरों : राजेश जोशी-संगीता जोशी

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News