निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
इंदौर.
शहर के पाटनीपुरा चौराहा पर बुधवार को अचानक एक बड़ा होर्डिंग गिरने से नंदा नगर निवासी श्रेय शर्मा घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रेय अपने घर नंदा नगर की ओर जा रहे थे। अचानक बीच सड़क पर लगा होर्डिंग उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके सिर, पैर और कमर में चोट आई है। हादसे के बाद घायल श्रेय शर्मा को उनके परिजन तत्काल वर्मा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच के लिए सिटी स्कैन और एक्स-रे कराने को कहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पाटनीपुरा चौराहे पर अचानक गिरा होर्डिंग
जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटनीपुरा चौराहा पर लगा होर्डिंग अचानक नीचे आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे नंदा नगर निवासी श्रेय शर्मा इसकी चपेट में आ गए। हादसे में श्रेय के सिर, पैर और कमर में चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए वर्मा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।
भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के गणेशोत्सव कार्यक्रम का था होर्डिंग
पाटनीपुरा चौराहा पर गिरा यह होर्डिंग क्षेत्र क्रमांक-2 के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के गणेशोत्सव का है। होर्डिंग गिरने के बाद अब इसकी अनुमति, लगाने की प्रक्रिया, संरचनात्मक सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर यह सवाल भी सामने है कि सार्वजनिक स्थान पर इतना बड़ा होर्डिंग लगाने से पहले उसकी मजबूती और सुरक्षा की जांच किस स्तर पर की गई थी।
घायल के परिवार से किसी जिम्मेदार ने नहीं किया संपर्क
हादसे के बाद घायल श्रेय शर्मा के परिजन का कहना है कि घटना गंभीर होने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या नेता ने उनके परिवार से संपर्क नहीं किया है। परिजन का कहना है कि हादसे में उनका बेटा घायल हुआ है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से कम से कम पीड़ित परिवार की जानकारी लेना और घटना की स्थिति जानना जरूरी था।
घायल के पिता ने भी उठाए अवैध होर्डिंग्स पर सवाल
श्रेय शर्मा के पिता ने भी शहर में लगे बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उनका सवाल है कि आखिर ऐसे होर्डिंग लगाने की अनुमति किस आधार पर दी जाती है और उनकी सुरक्षा जांच कौन करता है। यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की जांच होती तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था या नहीं, यह भी जांच का विषय है।
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध होर्डिंग्स पर सवाल
इंदौर में अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स का मुद्दा पहले से ही चर्चा में है। अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में जगह-जगह बड़े विज्ञापन और प्रचार सामग्री नजर आने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। विज्ञापनऔर मार्केटिंग इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय और संगीता पांडेय पिछले 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शहर में नियमों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों के खिलाफ प्रभावी और लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में पाटनीपुरा में होर्डिंग गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने की घटना ने इस पूरे मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है।
साभार: खुलासा फर्स्ट
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद