प्रेस्टीज समूह के संस्थापक पद्मश्री नेम नाथ जैन का निधन
इंदौर. प्रेस्टीज उद्योग एवं शैक्षणिक समूह के संस्थापक पद्मश्री नेम नाथ जैन का आज दिनांक 23 सितंबर 2026 बुधवार को सुबह निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से इंदौर के उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है. उनका अंतिम संस्कार आज मेघदूत मुक्तिधाम में किया गया. उनके निधन के बाद शिक्षाविदों, उद्योग जगत, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों सहित पालीवाल वाणी एवं इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
नेम नाथ जैन का जन्म रावलपिंडी में हुआ था. भारत-विभाजन के बाद करीब 16 वर्ष की उम्र में वे इंदौर आए. यहां उन्होंने शुरुआती दौर में एक मिल में काम किया और नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. वे SGSITS, इंदौर के शुरुआती बैच के छात्र रहे और अपने बैच में प्रथम स्थान हासिल किया. करियर की शुरुआत जिस कंपनी से की, आगे चलकर उसी के CEO भी बने.
करीब तीन दशक तक नौकरी करने के बाद नेम नाथ जैन ने 1977 में प्रेस्टीज समूह की शुरुआत की. समूह की शुरुआत कैटल फीड प्लांट से हुई. इसके बाद कारोबार कृषि और खाद्य क्षेत्र में विस्तारित हुआ. प्रेस्टीज समूह ने सोया उत्पादों और एग्री-बिजनेस के क्षेत्र में भी विस्तार किया. समूह के आधिकारिक विवरण के अनुसार, कारोबार आगे चलकर करीब 40 देशों तक पहुंचा.
2021 में राष्ट्रपति भवन में मिला था पद्मश्री
भारत सरकार ने व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2020 में पद्मश्री देने की घोषणा की थी. वर्ष 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था. उनके निधन पर लोगों ने इंदौर के औद्योगिक और शैक्षणिक विकास में उनके योगदान को याद किया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद