Jain wani : गिरनार पदयात्रा भव्य इंदौर आगमन : गिरनार पदयात्रा का 5 जून को इंदौर में होगा भव्य स्वागत
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
धार्मिक आस्था और आत्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत तीर्थ क्षेत्र गिरनार पदयात्रा 5 जून गुरुवार 2025 को मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पहुँचेगी. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पुण्य अवसर पर समस्त इंदौर समाज एवं विभिन्न संस्थाओं सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति, एवं शहर के सभी समाज जन एवं संगठन ने एकजुट होकर इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया है और इंदौर आगमन पर भव्य मंगल अगवानी करने का संकल्प के साथ भव्य आगवानी की त्योरियां प्रारंभ कर दी है, विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन ने कहा कि पूरे विश्व का एक ही नारा : ’’चलो गिरनार जय नेमीनाथ जय गिरनार,,
दद्दू ने कहा कि इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने भी समस्त शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र यात्रा की भव्य आगवानी कर इस यात्रा में अवश्य सहभागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें. आओ, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करें और आत्मिक शांति की ओर एक कदम बढ़ाएँ.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद