📅 Saturday, 12 September 2026 | 10:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर की बेटी सारा लुणावत ने रचा इतिहास : ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में सचिव पद पर जीत

📅 29 July 2026, 12:56 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर की बेटी सारा लुणावत ने रचा इतिहास : ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में सचिव पद पर जीत
इंदौर की बेटी सारा लुणावत ने रचा इतिहास : ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में सचिव पद पर जीत

इंदौर.

इंदौर की बेटी सारा लुणावत ने दुनिया की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए शहर का नाम रोशन किया है। सारा ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में सचिव पद पर जीत दर्ज की है।

इसके साथ ही वह इंदौर की पहली छात्रा बन गई हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित छात्र संगठन के चुनाव में जीत हासिल कर सचिव पद तक का सफर तय किया है। लंबे समय बाद किसी भारतीय छात्रा ने भी यह उपलब्धि अपने नाम की है।

चुनाव में सारा को 900 में से 523 वोट मिले। जीत के बाद उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ विद्यार्थियों ने उन्हें चुना है, उन पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे छात्रों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी।

सारा लुणावत वर्तमान में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विधि (कानून) की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक वर्ष पहले उच्च शिक्षा के लिए इंदौर से ऑक्सफोर्ड गई थीं। जून में हुए ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी के चुनाव में उन्होंने सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और अपने अभियान के दौरान जीत का भरोसा भी जताया था। 26 जुलाई को घोषित परिणामों में उन्होंने जीत दर्ज कर यह उपलब्धि हासिल की।

सारा ने बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी में पुरुष पदाधिकारियों की संख्या अधिक है। ऐसे माहौल में एक महिला उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना और जीत हासिल करना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरीं।

सारा का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटेंगी और विदेश नीति (Foreign Policy) के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले अनुभव का उपयोग देश के हित में किया जाना चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें