📅 Thursday, 24 September 2026 | 08:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▲ +299.15 (+0.40%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +117.80 (+0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹241,600 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

indoremeripehchan : प्रेमिका-प्रेमी ने एक दूसरे को खिलाया जहर, पहले युवती की मौत फिर युवक ने तोड़ा दम

📅 31 May 2025, 02:20 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : प्रेमिका-प्रेमी ने एक दूसरे को खिलाया जहर, पहले युवती की मौत फिर युवक ने तोड़ा दम
indoremeripehchan : प्रेमिका-प्रेमी ने एक दूसरे को खिलाया जहर, पहले युवती की मौत फिर युवक ने तोड़ा दम

इंदौर. भंवरकुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार रात एक प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान पहले युवती की मौत हुई. अब युवक ने भी दम तोड़ दिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे.

"साथ जीए नहीं तो साथ मरेंगे... प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेजपुर गड़बड़ी निवासी आयुषी सोनी (20) और कपिल शर्मा (25), निवासी राजेन्द्र नगर, लंबे समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे. वह दोनों शादी करना चाहते थे. आरोप है कि लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. इसलिए उन्होंने दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया.

गुरुवार रात प्रेमी जोड़े मिले और दोनों ने एकसाथ जहर खा लिया. इसके बाद कपिल ने अपने बड़े भाई राहुल को कॉल कर तीन इमली चौराहा पर मिलने बुलाया. जब राहुल से उनकी मुलाकात हुई, तब कपिल ने बताया कि उसने और आयुषी ने जहर खा लिया है. भाई की बात सुन राहुल के होश उड़ गए. राहुल ने तुरंत दोनों को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे.

अस्पताल पहुंचने पर इलाज मिलने से पहले ही आयुषी ने दम तोड़ दिया, जबकि कपिल को आईसीयू में भर्ती किया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह कपिल की भी मौत हो गई. राहुल ने बताया कि आयुषी के परिवारवाले शादी के लिए 3 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. साथ ही, शादी को लेकर कई बार आयुषी के साथ मारपीट भी होती थी. गुरुवार को भी ऐसे ही विवाद के बाद आयुषी घर से निकलकर कपिल के पास पहुंची थी.

अस्पताल में मचा हंगामा : जब आयुषी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो हंगामा मच गया. परिजनों ने कपिल के घरवालों के साथ झूमाझटकी की. अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में परिजन आयुषी का मोबाइल लेकर वहां से चले गए. मृतक आयुषी एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी. फिलहाल भंवरकुआ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें