📅 Monday, 16 November 2026 | 05:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹174,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : जेल से छूटे गुंडे की हत्या : दूसरी गैंग के 6 बदमाशों ने घेरकर हथियारों से किया हमला

📅 19 June 2024, 01:30 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : जेल से छूटे गुंडे की हत्या : दूसरी गैंग के 6 बदमाशों ने घेरकर हथियारों से किया हमला
Indore News : जेल से छूटे गुंडे की हत्या : दूसरी गैंग के 6 बदमाशों ने घेरकर हथियारों से किया हमला

इंदौर.

इंदौर में गैंगवार का मामला सामने आया है। जेल से छूटे गुंडे की दूसरी गैंग ने हत्या कर दी। 6 से ज्यादा आरोपियों ने घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बेसुध हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना एरोड्रम इलाके में रविवार रात की है। पुलिस ने बताया कि परिहार कॉलोनी का रहने वाला रोहित पिता जितेंद्र कसेरा कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। उसके खिलाफ नितिन उर्फ जॉन यादव के दोस्त पर हमला करने का आरोप था। एरोड्रम थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

फरियादी से समझौता करने का बना रहा था दबाव 

जेल से छूटने के बाद रोहित ने फरियादी से समझौता का दबाव बनाया था। इस पर नितिन के दोस्त ने उसे बातचीत के लिए बुलाया। जैसे ही रोहित पहुंचा, वहां 6 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। घटनास्थल से रोहित को बेसुध हालत में अरविंदो हॉस्पिटल लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया गया।

चार आरोपियों के नाम सामने आए 

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। अब तक 4 के नाम सामने आए हैं, उसमें आरोपी नितिन यादव शामिल है। पुलिस ने कहा कि रोहित (मृतक) और नितिन की वर्चस्व को लेकर टसल पुरानी है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज हैं। गैंगवार से जुड़ा मामला है।

करीब 6 केस दर्ज थे रोहित पर पुलिस ने बताया रोहित भी क्रिमिनल पृष्ठभूमि का था। उसके खिलाफ भी 6 से ज्यादा केस दर्ज थे। उसकी हत्या में नितिन यादव उर्फ जाॅन निवासी भोलेनाथ कॉलोनी का नाम आया है। कुछ दिनों पहले नितिन के दोस्त और रोहित में विवाद हुआ था। उसके बाद से दोनों ग्रुप में तनातनी थी। मामले में राजनीतिक संरक्षण की बात सामने आई है।

हनी ट्रैप में शामिल रह चुका है हत्या का आरोपी 

रोहित हत्याकांड में शामिल आरोपी नितिन उर्फ जाॅन पर पूर्व में हनी ट्रैप का केस भी दर्ज हो चुका है। उसमें एक बिल्डर को फंसाया गया था। इसी केस में एक युवती के सुसाइड में भी उसका नाम जुड़ चुका है। सुसाइड नोट में जॉन का नाम था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 गुंडे पकड़ाए तो दूसरी गैंग के बीच हथियार चलने लगे 

इंदौर में सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद शनिवार रात भी कॉम्बिंग गश्त हुई। 850 से ज्यादा स्टाफ ने छापामारी कर 461 बदमाशों को ट्रैक किया और इनमें से 393 के खिलाफ एक्शन लिया। बावजूद, 24 घंटे में दो हत्या कर दी गई हैं। रविवार रात की वारदात में तो सीधे-सीधे क्रिमिनल पृष्ठभूमि के लोगों में टकराव हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें