📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

INDORE LOCKDOWN : 29 मई तक बढा लॉकडाउन, कर्फ्यू में मिली ढील - सोमवार से शुक्रवार खुलेंगी किराना दुकाने

📅 16 May 2021, 11:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INDORE LOCKDOWN : 29 मई तक बढा लॉकडाउन, कर्फ्यू में मिली ढील - सोमवार से शुक्रवार खुलेंगी किराना दुकाने
INDORE LOCKDOWN : 29 मई तक बढा लॉकडाउन, कर्फ्यू में मिली ढील - सोमवार से शुक्रवार खुलेंगी किराना दुकाने

इंदौर। जिला प्रशासन ने प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही इंदौर में लाकडाउन को को 29 मई तक बढाने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि पुराने आदेश में सुधार करते हुए किराना दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से 12 बजे खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं किराना सामान के होम डिलवेरी को भी अनुमति दी गई है।शनिवार और रविवार को इस पर रोक लगाई गई है।

कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार कल 17 मई से लागू नए आदेश के तहत किराना दुकाने सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगी। वार्ड की संकट प्रबंधन समूह इस बात का प्रयास करेगा कि यह होम डिलेवरी पर ज्यादा ध्यान दे।

इसके अलावा सियागंज,मल्हारगंज,धानगली,मालवामिल और छावनी इलाके में थोक दुकाने तीन दिन सोम,बुध एवं शुक्रवार को सुबह 6 से 1 बजे तक सर्शत खुली रह सकेगी । लेकिन इन पर आर्डर फोन पर लिखवाना होगा। कोई गा्हक दुकान पर नहीं आएगा। इस इलाके की खेरची दुकानों को भी यह नियम का पालन करना होगा। गा्हक केवल सोमवार और गुरूवार को आ सकेंगें। इसके अलावा बेस्टप्राइज, बिग बास्केट और आनडोर जैसी रिेटेल चेन सुबह 6 से शाम पांच तक हाेम डिलेवरी कर सकेगी। जबकि जो कर्मचारी इस काम में जुटेगें उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाने होंगे। यह डिलवेरी शनिवार और रविवार को नहीं की जा सकेंगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें