📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना हॉट स्पॉट : सर्वाधिक 1890 नए पॉजिटिव मामले सामने आए : प्रशासन की चिंता बढ़ाई

📅 16 January 2022, 11:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना हॉट स्पॉट : सर्वाधिक 1890 नए पॉजिटिव मामले सामने आए : प्रशासन की चिंता बढ़ाई
इंदौर कोरोना हॉट स्पॉट : सर्वाधिक 1890 नए पॉजिटिव मामले सामने आए : प्रशासन की चिंता बढ़ाई

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आज दिनांक 16 जनवरी 2022 की कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1890 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है. 11090 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. टेस्ट में 913 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 167014 हो गई है. रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 66 है. आज राहत की बात हुई कि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. जिसके बाद आज दिनांक तक कुल 1398 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है. ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 10313 हो गई है. आज डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 517 रही.इंदौर में कोरोना डरा जरूर रहा है, लेकिन सतर्कता से ही हम इस जंग से जीत सकते हैं. जरा सी लापरवाही भी हमारे जीवन के लिए घातक हो सकती हैं. इसलिए लापरवाही ना करें. मास्क पहने और दो गज की दुरी बनाएं रखे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें