📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,060 🥈 चांदी (1kg): ₹242,800 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore City : संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज बुधवार को इंदौर में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

📅 24 March 2026, 10:20 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज बुधवार को इंदौर में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर
Indore City : संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज बुधवार को इंदौर में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

नागरिकों का होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार

इंदौर.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान का इंदौर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 (बुधवार) को जिले के पांच प्रमुख अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में चिन्हित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

 इस संबंध में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी सहित संबंधित अस्पतालों के संचालक उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शिविरों में ऐसी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार और सभी आवश्यक जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

 निर्देशानुसार 25 मार्च को प्रातः 10 बजे से चिन्हित मरीजों—विशेषकर हृदय रोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर और अन्य असंक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर श्री अरविंदो हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (एमजीएम), बॉम्बे हॉस्पिटल, चोइथराम हॉस्पिटल एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में आयोजित होंगे। शिविरों में संबंधित संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहकर मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान करेंगे।

 जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित मरीजों को शिविर स्थल तक लाने एवं वापस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं मरीजों की पहचान कर उन्हें शिविर तक एकत्रित करने की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा एमवाय अस्पताल के अधीक्षक को सौंपी गई है। इस अभियान के माध्यम से जिले में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित हो।

उल्लेखनीय है कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत गाँव-गाँव और विकासखण्ड स्तर पर शिविर में आयोजित किए गए। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मरीजों का चिन्हांकन किया। इन चिन्हित मरीजों को इंदौर लाकर उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें