इंदौर जिले के महू क्षेत्र में अवैध क्लिनिक सील, संचालक पर FIR दर्ज
इंदौर.
इंदौर जिले के महू में जिला प्रशासन द्वारा अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक क्लिनिक को सील किया गया है। साथ ही क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसडीएम महू श्री राकेश परमार ने बताया कि प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि महू क्षेत्र के होली चौक, गुजरखेड़ा में डॉ. एम.एस. ख़ान द्वारा बिना वैध अनुमति एवं आवश्यक पंजीयन के क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम, बीएमओ एवं थाना प्रभारी महू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक चिकित्सा कार्य कर रहा था। साथ ही वहां अवैध रूप से 6 बिस्तरों का एक छोटा अस्पताल भी संचालित किया जा रहा था।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि क्लिनिक में बिना अनुमति एलोपैथिक दवाइयों का संग्रह किया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।
प्रशासन द्वारा संबंधित संचालक डॉ. एम.एस. ख़ान के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका