📅 Monday, 26 October 2026 | 06:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

साहित्यिक सेवा के लिए सम्पादक अजय जैन विकल्प सम्मानित

📅 03 October 2019, 05:40 AM • ✍️ Sunil Paliwal...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साहित्यिक सेवा के लिए सम्पादक अजय जैन विकल्प सम्मानित
साहित्यिक सेवा के लिए सम्पादक अजय जैन विकल्प सम्मानित

इंदौर । साहित्यिक-सामाजिक पत्रकारिता के लिए हिंदीभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक और वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन विकल्प इंदौर को शब्द प्रवाह मंच(उज्जैन) द्वारा सम्पादक रत्न से सम्मानित किया गया है।

2019 के अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण के इस समारोह में लोकप्रिय वेबसाइट हिंदीभाषा डॉट कॉम को मातृभाषा हिंदी की सतत श्रेष्ठ साहित्यिक सेवा के लिए यह सम्मान कालिदास अकादमी (उज्जैन) में राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच से वार्षिक समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. राम राजेश मिश्र,राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सम्पादक लालित्य ललित (दिल्ली), विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा,और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजकुमार जैन ‘राजन’ (चित्तौड़गढ़) ने भेंट किया। बता दें कि, हिंदी भाषा डॉट कॉम (www.hindibhashaa.com) द्वारा साहित्य सेवा के लिए नवोदित- कनिष्ठ-वरिष्ठ रचनाकारों को विगत डेढ़ वर्ष से इस मंच से जोड़ कर सतत हिन्दी का प्रचार,पोस्टकार्ड अभियान, विद्यालयों में स्पर्धाएं और सम्मान करना जारी है। मंच की संयोजक सम्पादक प्रो. सोनाली नरगुंदे ने बताया कि,यहाँ बिहार, गुजरात,राजस्थान सहित महाराष्ट्र,झारखंड, असम,दिल्ली,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि अनेक राज्यों से हर आयु के सैकड़ों रचनाकार जुड़े हुए हैं। मात्र 19 माह में 32 लाख पाठकों तक पहुंच चुके इस मंच को साहित्य सेवा के अन्तर्गत पहले कनाडा और राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संस्था से भी सम्मानित किया जा चुका है।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें