📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,028.71 ▼ -500.39 (-0.67%) निफ्टी 50: 23,175.45 ▼ -153.55 (-0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,320 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
इंदौर

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल

📅 29 April 2025, 01:49 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल

इंदौर. यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में तथा इंदौर के लोकप्रिय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं.

इसी क्रम में आगामी दिनांक 9 मई 2025 को इंदौर शहर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की पूर्व तैयारियों को लेकर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.

महापौर प्रतिनिधि एवं पालीवाल समाज इंदौर के दबंग नेता श्री शेलु दवे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस अभिनव और सराहनीय पहल करने में मुझे जन भागीदारी का अवसर प्राप्त हुआ. इस महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह जी, निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा जी, श्री मलय दीक्षित जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें