इंदौर

रजत जयंती महोत्सव पर श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल करेगा ऐतिहासिक आयोजन,

राजेश जोशी, लोकेश मेहता
रजत जयंती महोत्सव पर श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल करेगा ऐतिहासिक आयोजन,
रजत जयंती महोत्सव पर श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल करेगा ऐतिहासिक आयोजन,

इंदौर। श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर के सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर की धर्मशाला में स्थित प्रभु ममलेश्वर महादेव के चमत्कारी मंदिर पर शिव अभिषेक, सुंदरकाण्ड का पाठ, भव्य महाआरती के साथ मनोहारी श्रृंगार श्रद्वालुजनों के मन को भा गया। श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर का 24 वाँ महोत्सव हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दौरान भक्तों के द्वारा भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तृति से सबका मन मोह लिया। सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल के आगामी 25 वे वर्ष पूर्ण होने पर मंड़ल शानदार रजत जयंती महोत्सव बनाएगा, जिसको लेकर अभी से कई तैयारियाँ ओर प्लान बनाने का लक्ष्य निधारित किया जा रहा है, सभी भक्तो की दिली इच्छा है कि मां अहिल्या की पवन धारा पर श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर एक ऐतिहासिक आयोजन करें, जिसको लेकर अभी से विचार-विमार्श की शुरूआत हो गई, रजत जयंती महोत्सव को यादगार बनाने को लेकर तैयारियाँ अभी से दिखाई दे रही है। सूत्रों ने संभावना जताई कि रजत जयंती का आयोजन अभी तक जितने भी आयोजन हुए उससे अलग ही झलक दिखाई देगी।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने पर आभार

श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर ने मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर, सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति, अतिथियों, समाजसेवीयों, युवा मंडल, मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला मंडल इंदौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने पर आप सबका धन्यवाद तथा आगामी वर्ष में श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर की स्थापना के 25 वर्ष होने पर रजत जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन करेगा, जिसमें आप सभी का सहयोग अप्रेक्षित है। श्री शिव भक्त रामायण मंड़ल के सफल आयोजन पर पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक बधाई एवं आगामी वर्ष में 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ।

हनुमान जयंती पर मची धूम

पालीवाल वाणी ब्यूरो- राजेश जोशी, लोकेश मेहता
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News