इंदौर

हरिदर्शन पदयात्रा में गोरक्षा एवं पौधा लगाओ-हरियाली लाओ का संदेश ने भक्तों को को प्रेरित किया

Anil bagora
हरिदर्शन पदयात्रा में गोरक्षा एवं पौधा लगाओ-हरियाली लाओ का संदेश ने भक्तों को को प्रेरित किया
हरिदर्शन पदयात्रा में गोरक्षा एवं पौधा लगाओ-हरियाली लाओ का संदेश ने भक्तों को को प्रेरित किया

इंदौर। सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ के सर्वश्री कमलेश शर्मा, रोशन सलवाड़िया, शंकर फूंकवाल ने पालीवाल वाणी को बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित हरिदर्शन पदयात्रा 16 अगस्त को प्रातः 8 बजे बड़ा गणपति चैराहा से निकली। इसके पूर्व शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रभातफेरियां निकालने का क्रम 7 अगस्त से शुरू हुआ, जो जनता कॉलोनी से 7 अगस्त को, अशोक नगर से 8 को, राज नगर से 9 को अखंड नगर में 10 और रूप नगर से 11 अगस्त को सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सभी धर्मप्रेमी जनता से इस प्रभात फेरियों में खुब जूटी रही।

11 दिवसीय हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव का भव्य स्वागत

सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ द्वारा आयोजित 11 दिवसीय हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव की शुरुआत बड़ा गणपति चैराहा से हुई। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में 101 बटुक समेत श्रद्वालुजन, साधु-संत शामिल हुए। फूलों से सजे रथ में सांवरियाजी को विराजित किया गया। और कृष्ण-राधा के वेश में कलाकार नृत्य करते हुए अपनी शानदार प्रस्तृति दे रहे थे, वही श्रद्वालुजन उनके कदमताल से जयघोष की गूंज से पूरा माहौल जयकारों से गूंज रहा था। यात्रा से सभी भक्तों ने गोरक्षा एवं पौधा लगाओ... हरियाली लाओ का संदेश लोगो को खुब लुभा रहा था। शोभायात्रा के दौरान सैंकड़ों स्वागत द्वार से उनका पूष्पमालाओं ओर फुल की पंखड़ियों से महामंडलेश्वर चेतनदास महाराज, प्रभु आनंद महाराज (वीर अलीजा हनुमान मंदिर), मंगलदास महाराज, स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, महंत सुरेंद्रगिरि महाराज, महंत ओमदास महाराज मौजूद थे।

राजू यादव अहिर मित्र मंडल के स्वागत मंच से  हुआ स्वागत

राजू यादव अहिर मित्र मंडल, पालीवाल वाणी की ओर से मरीमाता चैराहा इंदौर पर सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ की हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मंच से संजय शुक्ला, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, औंकार यादव, राजू यादव, बंशीलाल यादव, कमलेश शर्मा, रोशन सलवाड़िया, शंकर फूंकवाल योगेश जोशी, सुखदेव जोशी, पुष्पेन्द्र पालीवाल ने किया। राजू यादव अहिर मित्र मंडल के स्वागत मंच का संचालन पालीवाल वाणी एवं संस्था ब्राह्मण परिवार के समाजसेवी महेश जोशी ने किया।           सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ ने सभी का आभार माना।

पालीवाल वाणी ब्यूरो से अनिल बागोरा

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News