📅 Monday, 07 September 2026 | 01:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,041.34 ▼ -474.09 (-0.62%) निफ्टी 50: 23,760.95 ▼ -136.75 (-0.57%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,420 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 ⛈️ उज्जैन: 28°C (गरज के साथ बारिश)
देश-विदेश

भारत के इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, बीजिंग को पीछे छोड़ भारत के इस शहर ने किया खिताब हासिल, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु किस नंबर पर?

📅 03 September 2024, 01:34 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत के इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, बीजिंग को पीछे छोड़ भारत के इस शहर ने किया खिताब हासिल, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु किस नंबर पर?
भारत के इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, बीजिंग को पीछे छोड़ भारत के इस शहर ने किया खिताब हासिल, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु किस नंबर पर?

Top 10 Richest City in India 2024: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List 2024) के मुताबिक, भारत में इस साल 94 नए अरबपति बने हैं। जी हां, यूएस और चीन की तुलना में भारत में बनने वाले नए अरबपतियों की संख्या काफी ज्यादा है। बात करें भारत के सभी अरबपतियों की कुल दौलत की तो यह करीब 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यानी कुल ग्लोबल वेल्थ की करीब 7 प्रतिशत,जो वाकई बेहद प्रभावशाली है।

जैसा कि हमने बताया कि भारत ने इस बार अमीरों की लिस्ट में 94 नए अरबपति जोड़े हैं। अमेरिका के बाद दुनियाभर में अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा इजाफा करनने वाला यह दूसरा देश है।

मुंबई ने छोड़ा बीजिंग को पीछे

Hurun लिस्ट के मुतााबिक, भारत में अरबपतियों की इस तेजी से देश की फाइनेंशियल कैपिटलने बीजिंग को पीछे छोड़ ‘billionaire capital of Asia’ का खिताब हासिल कर लिया है। ना केवल यह सबसे तेजी से ग्रो करने वाली बिलियनियर कैपिटल बन गई है बल्कि दुनिया का तीसरा सबसे पैसे वाला शहर भी बन रहा है।

भारत के सबसे महंगे शहर मुंबई में रहने वाले अरबपतियों की कुल संख्या अब बढ़कर 386 हो चुकी है। इसी साल 58 नए लोग अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में ‘City Of Dreams’ कहे जाने वाले इस शहर की दौलत में पिछले साल की तुलना में 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि चीन की राजधानी बीजिंग की दौलत 28 प्रतिशत कम हो गई है।

मुंबई के बाद,और हैदराबाद की गिनती भारत के सबसे धनी शहरों में होती है।

दिल्ली में 18 नए अरबपति

आपको बता दें कि 2024 में दिल्ली में 18 नए अरबपति बने। इसके बाद अब देश की राजधानी में कुल 217 अरबपति हो गए हैं और यह सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला देश का दूसरा शहर बन गया है।

वहीं हैदराबाद ने इस बार कमाल कर दिखाया है और पहली बारको पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की लिस्ट में नंबर 3 पर अपनी जगह बना ली है। हैदराबाद में इस साल 17 नए अरबपति बने, जिसके बाद शहर के कुल अरबपतियों की संख्या 104 पहुंच गई और 100 अरबपति लोगों के साथ बेंगलुरु अब चौथे नंबर पर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें