देश-विदेश

अमेरिका में पहली बार दशहरे की धूम : 40 शहरों में अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित

Paliwalwani
अमेरिका में पहली बार दशहरे की धूम : 40 शहरों में अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित
अमेरिका में पहली बार दशहरे की धूम : 40 शहरों में अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित

अमेरिका : पहली बार अमेरिका के 100 से ज्यादा शहरों में दशहरा मनाया जा रहा है। जैसे-जैसे भारतीयों की आबादी दुनिया के दूसरे देशों में बढ़ रही है, भारतीय उत्सव भी वहां धूमधाम से मनाए जाने लगे हैं। अमेरिका के लगभग हर बड़े शहर में रामलीला का आयोजन हो रहा है। पहले भारत से रावण के पुतलों का आयात किया जाता था, लेकिन अब अमेरिका में भी पुतलों को बनाया जा रहा है।

40 शहरों ने अक्टूबर को हिंदू विरासत माह किया घोषित

अमेरिका के लगभग आधे राज्यों और 40 शहरों ने अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित किया। इस बार नवरात्र, दशहरा, दुर्गापूजा और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण पर्व इसी महीने में पड़ रहे हैं। अमेरिका में रह रहे हिंदुओं के वहां के विकास में योगदान को देखते हुए कई राज्यों ने यह फैसला लिया है। 

आने वाली पीढ़ी को राम-सीता के बारे में बताया जा रहा

इंडो-एशियन फेस्टिवल ग्रुप की चेयरपर्सन चंचल गुप्ता कहती हैं, अमेरिका में जन्मे हमारे बच्चे नहीं जानते कि राम और सीता कौन थे। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना चाहते हैं। इसलिए अपने त्योहार आयोजित कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीय त्योहार बड़े स्तर पर मनाए जाने लगे हैं। राज्य और शहर की सरकारें इन्हें फंड करने लगी हैं।

रामलीला के लिए रंगमंच की सामग्री तो अमेरिका में ही तैयार होती है, लेकिन वेशभूषा भारत से लाई जाती है। रामलीला को कोरियोग्राफ करने वाली वर्षा नायक कहती हैं, हर साल रामलीला के दर्शक बढ़ते जा रहे हैं। लोग घंटों का सफर तय करके लीला देखने आते हैं। इसलिए तैयारी भी उसी हिसाब से करनी पड़ती है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News