📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,218.82 ▼ -490.87 (-0.67%) • निफ्टी 50: 22,629.50 ▼ -181.85 (-0.80%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

तुम्हारा दोस्त चीन ; UNSC में आतंकियों को बचाने को लेकर शशि थरूर का तीखा तंज : पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता

📅 04 June 2025, 02:16 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तुम्हारा दोस्त चीन ; UNSC में आतंकियों को बचाने को लेकर शशि थरूर का तीखा तंज : पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता
तुम्हारा दोस्त चीन ; UNSC में आतंकियों को बचाने को लेकर शशि थरूर का तीखा तंज : पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता

नई दिल्‍ली. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(United Nations Security Council) में आतंकियों को चीन के समर्थन (The support of China) को लेकर शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पाकिस्तान (Pakistan) पर तीखा तंज कसा (took a jibe) है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान दोनों को होना चाहिए. 

फिलहाल ना तो भारत ही यूएनएससी का स्थायी सदस्य है और ना ही पाकिस्तान, लेकिन पाकिस्तान अपने दोस्त चीन की मदद से आतंकियों की सुरक्षा करने में कामयाब हो जाता है. उन्होंने कहा कि तुम्हारा दोस्त चीन हर बार आतंकियों को बचा लेता है.

ब्राजील में ऐंबेसडर सेल्सो एमोरिम से बातचीत के दौरान शशि थरूर ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में और भी देशों को जगह दी जानी चाहिए. बता दें कि शशि थरूर की अगुआई वाला प्रतिनिधिमंडल ब्राजील पहुंचा है. 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पूरे दिन की यात्रा के बाद हमारा प्रतिनिधिमंडल मध्य रात्रि को ब्रासीलिया पहुंच गया. पिछला सप्ताह बेहद व्यस्त, लेकिन सार्थक रहा, यहां अगले दो दिन कई बैठकें प्रस्तावित हैं.

भाजपा. सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में हिंद-प्रशांत मामलों की मंत्री कैथरीन वेस्ट से मुलाकात की. इस दौरान, वेस्ट ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ब्रिटेन आतंकवाद से लड़ने के प्रयासों में भारत के साथ है. लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने “आतंकवाद से अपने दम पर निपटने के भारत के संकल्प को दोहराया. प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद सभी देशों के लिए खतरा बना हुआ है और इसलिए दुनिया को पूरी मानवता के हित में इस संकट को खत्म करने की जरूरत है.” 

बयान के मुताबिक, ब्रिटेन की तरफ से वेस्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमले की एक बार फिर निंदा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में भारत के योगदान की सराहना की.

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चार देशों (बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया) की अपनी यात्रा पूरी की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व राजनयिक हर्ष वी शृंगला ने बताया कि यात्रा के अंतिम पड़ाव अल्जीरिया में, सदस्यों ने आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की भारत की नीति को सफलतापूर्वक रेखांकित किया. शृंगला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजनीतिक, भाषाई और आध्यात्मिक रूप से विविध समूह, जो ‘भारत प्रथम’ की सर्वोत्तम भावना के साथ एक स्वर में बोलता है!”

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रविवार रात अल्जीरियाई संसद में विदेश मामलों, सहयोग और राष्ट्रीय समुदाय संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष मोहम्मद खोउने से मुलाकात की, जिन्होंने उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया. पांडा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आपसी हितों के व्यापक विषयों और आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की भारत की प्रतिबद्धता पर चर्चा की गई.” पोस्ट के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े और दृढ़ उपायों की आवश्यकता पर भी चर्चा की. इसमें कहा गया है, “भारत और अल्जीरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे.”

मलेशिया में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की भारत की नीति पर जोर देते हुए कहा कि “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता.” कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में कानून एवं संस्थागत सुधार विभाग में उप मंत्री वाईबी एम कुला सेगरन के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी के प्रतिनिधियों और ‘पार्टी केडिलन राक्यत’ के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण और राष्ट्रीय संकल्प से अवगत कराया.

पोस्ट के मुताबिक, “चर्चा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया पर केंद्रित थी. आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की भारत की नीति पर जोर दिया गया और यह स्पष्ट किया गया कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता.” प्रतिनिधिमंडल की यह प्रतिक्रिया पहलगाम आतकंवादी हमले के बाद, भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के सिलसिले में थी. नयी दिल्ली ने दो टूक कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देना बंद नहीं करता, तब तक संधि निलंबित रहेगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें