📅 Thursday, 22 October 2026 | 08:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

11 राज्‍यों की 93 सीटों पर आज मतदान : 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर

📅 07 May 2024, 12:51 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
11 राज्‍यों की 93 सीटों पर आज मतदान : 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर
11 राज्‍यों की 93 सीटों पर आज मतदान : 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर कल यानी 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और शाम 6:00 बजे के खत्म होगा। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान होगा।

तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है।

  • उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
  • बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
  • गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
  • कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
  • महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
  • मध्‍यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
  • छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
  • असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
  • दमन और दीव: दादरा एवं नगर हवेली।
  • गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।
  • पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें