विपुल जैन को नई दिल्ली में किया गया शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित
समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मिला विपुल जैन को शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025
नई दिल्ली. प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
विपुल जैन को यह सम्मान समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। आयोजनकर्त्ता शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह अस्त व अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़ ने विपुल जैन को पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर तिहाड़ जेल के जेलर राजेश, शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेन्ट हरविंदर सिंह शोखी, अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़, प्रमुख समाजसेविका सरबजीत कौर, शोभा चौधरी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त