भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख दिनेश त्रिपाठी होंगे नौसेना के अगले अध्यक्ष
30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार, रामपुर में महुडर गांव के निवासी है दिनेश त्रिपाठी
नई दिल्ली.
नए नौसेना प्रमुख बनने जा रहे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 4 जनवरी 2024 को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। ये रामपुर में महुडर गांव के निवासी है, सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था।
उनका विवाह शशि त्रिपाठी से हुआ है। अपने 40 साल के लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और वो एक खास युद्ध कौशल के लिए जाने जाते हैं। दिनेश त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है।
उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें थिमैया पदक से सम्मानित किया गया था. यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड्स में नेवल कमांड कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें रॉबर्ट ई बेटमैन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त