केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज महाराष्ट्र प्रवास पर रहेंगे
नई दिल्ली/ पुणे (महाराष्ट्र). केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर 2024 को पुणे (महाराष्ट्र) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री शिवराज सिंह पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस भी सम्मिलित होंगे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह 23 दिसंबर को सुबह पुणे में गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र (AERC), की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित प्लेटिनम जुबली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
तत्पश्चात, श्री शिवराज सिंह स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। श्री शिवराज सिंह ने कृषि मंत्री बनने के बाद से किसानों से सीधे संवाद की पहल की है, वे दिल्ली में तो किसानों, किसान संगठनों से नियमित मिलते ही है, साथ ही जिस भी राज्य में प्रवास पर जाते है, वहां भी उनका प्रयास रहता है कि वे किसान भाइयों-बहनों से अवश्य मिलें। इसी क्रम में श्री शिवराज सिंह पुणे में भी किसानों से चर्चा करेंगे।
इसके बाद, श्री शिवराज सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत अटारी, पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस और किसान एवं ग्रामीण विकास लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि रहेंगे एवं राज्य के मंत्रीगण और सांसद-विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
इस वृहद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब परिवारों की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गरीब भाइयों-बहनों को इन लाखों आवासों की सौगात मिलने जा रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त