📅 Sunday, 06 September 2026 | 06:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

ट्रेन का सफर होगा महंगा...! : 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर

📅 24 June 2025, 08:04 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रेन का सफर होगा महंगा...! : 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर
ट्रेन का सफर होगा महंगा...! : 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर
  • रेलवे 1 जुलाई 2025 से नए किराए की घोषणा करेगी.
  • लंबी दूरी और एसी ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ेंगे.
  • लोकल ट्रेनों और मासिक पास के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा.
  • नई दिल्ली. भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से कुछ श्रेणियों के टिकटों के दाम बढ़ाने जा रहा है। एसी टिकटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे कुछ श्रेणियों के टिकटों के दाम बढ़ाने जा रहा है। यानी अब आपको AC और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करना होगा। हालांकि, कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

     

    कुछ दिन पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों का किराया उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है। यात्री किराये का मूल्यांकन और युक्तिकरण एक सतत और जारी रहने वाली प्रक्रिया है।

    किन ट्रेनों में बढ़ेगा किराया?

  • AC क्लास: AC टिकटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अब आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा देने होंगे।
  • सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class): अगर आप 500 किलोमीटर तक यात्रा कर रहे हैं, तो किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन, अगर आपकी यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो आपको प्रति किलोमीटर आधा पैसा ज्यादा देना होगा।
  • मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें (Non-AC): इन ट्रेनों में सफर करने पर अब आपको प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना होगा।
  • किन यात्रियों को मिलेगी राहत?

  • शहरी (Suburban) ट्रेनें: लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
  • मासिक सीजन टिकट (MST): मंथली पास की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
  • टिकट बुकिंग के नए नियम

    इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग के नए नियमों में भी बदलाव का फैसला लिया था। अभी तक आपको यात्रा से 4 घंटे पहले ही पता चल पाता था कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं, लेकिन अब रेलवे एक नए सिस्टम पर काम कर रहा है। इसके तहत कन्फर्म सीटों वाला चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा। यह नया सिस्टम 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। अभी एक ट्रेन तक सीमित है और कहा जा रहा है कि अब तक इसमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुछ हफ्ते तक इसे आजमाया जाएगा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें