📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

आज फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

📅 24 May 2025, 07:18 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान
आज फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

नई दिल्ली. अगर आज फिर X (पहले Twitter) खोलते ही सबकुछ ठप सा लग रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं. ये लगातार दूसरा दिन है जब X प्लेटफॉर्म फिर से डाउन हो गया है. X ऐप और मोबाइल साइट, कहीं भी X नहीं चल रहा है. कल भी ये दिक्कत हुई थी, जिस कारण दुनियाभर के यूजर्स DMs, लाइक्स और नोटिफिकेशन जैसी दिक्कतों से जूझ रहे थे और आज भी हालात वही हैं.

कल क्या हुआ था?

गुरुवार दोपहर (EDT) से X पर दिक्कतें शुरू हुई थीं. हजारों यूजर्स ने शिकायत की थी कि वे न तो डायरेक्ट मैसेज (DMs) भेज पा रहे थे, न ही खोल पा रहे थे. बार-बार “समथिंग वेंट रॉंग. ट्राई री-लोडिंग” का मैसेज आ रहा था. DownDetector की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सिर्फ दोपहर 2.00 बजे तक ही 6,000 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट्स आई थीं.

रेशान यूजर्स ने अपनी भड़ास X पर निकलते हुए एलॉन मस्क को काफी भला-बुरा कहा, एक यूजर ने लिखा- “Elon Musk, प्लीज ऐप ठीक करो. मैसेज खोल भी नहीं पा रहे, ये बहुत खराब है...” दूसरे ने लिखा- “DMs पर नोटिफिकेशन आ रहा है, लेकिन कोई अनरीड मैसेज दिख ही नहीं रहा...” एक अन्य यूजर ने लिखा- “X पर मैसेज, लाइक्स, कुछ भी नहीं चल रहा... Discord ही बेहतर है...”

DMs के अलावा और क्या नहीं चल रहा?

शुक्रवार को X डाउन होने के कारण यूजर्स को सिर्फ DMs में ही नहीं, बल्कि नोटिफिकेशन, लाइक्स और रिट्वीट्स में भी दिक्कत आ रही थी. कुछ यूजर्स ने कहा कि लाइक करते ही वो अपने आप हट जा रहा है और नोटिफिकेशन आ ही नहीं रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें