मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा : AAP ने लगाए आरोप
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने फिर कहा है कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि केंद्र के इशारे पर तिहाड़ में तमाम नियम कानून को ताक पर रखा जा रहा है।
कैदियों के सिर फोड़ दिए
जिस जेल में कैदियों की हत्याएं तक हो जा रही हैं और कैदियों के सिर फोड़ दिए जा रहे हैं उस जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। यहां तक कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी जेल में उनसे मिलने से रोक दिया गया है।
मोदी सरकार के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से गठबंधन पर असर के बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि कुछ असर नहीं पड़ेगा, इस बार मोदी सरकार के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है।
इसी कड़ी में आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा बीजेपी चुनाव हारने के डर से इतना घबरा गई है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी का कैंपेन गीत बंद किया गया हो, लेकिन भाजपा के इशारे पर आम आदमी पार्टी के कैंपेन गीत पर रोक लगा दी गई। यह सब भाजपा में इस बात की स्वीकार्यता का प्रतीक है कि वे हार रहे हैं। लोग भाजपा की ‘जेल भेजो’ नीति के खिलाफ खड़े हैं। लोग ‘जेल का जवाब वोट से’ दे रहे हैं।”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त