जिहादियों के द्वारा रचे जा रहे नित नए षड्यंत्रों पर मुस्लिम संस्थाओं व सेक्युलर ब्रिगेड की चुप्पी खतरनाक: विजय शंकर तिवारी
नई दिल्ली. मई 2, 2024 विश्व हिंदू परिषद ने जिहाद के नए-नए प्रकार और जिहादियों के नित नए षडयंत्रों पर सेकुलर ब्रिगेड और मुस्लिम संस्थाओं की चुप्पी को देश के लिए खतरनाक बताया है.
परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख श्री विजय शंकर तिवारी ने आज कहा है कि वोट जिहाद के नाम पर वोट माँगना लोकतंत्र के लिए ख़तरे का संकेत हैं. इस्लामिक नारों के साथ जिहादियों द्वारा देश की राजधानी के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को आतंकित करने हेतु बम विस्फोट की धमकी वाला 178 स्कूलों को मेल किया गया था. जिससे पूरे दिन न सिर्फ राजधानी दिल्ली को वल्कि सम्पूर्ण देश को स्तब्ध कर दिया है.
हजारों बच्चे और उनके अभिभावक, विद्यालयों के अध्यापक, कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन व शासन भी पूरे दिन एक गंभीर ट्रॉमा का शिकार हुए. इस धमकी वाले मेल की भाषा को अगर देखें तो स्पष्ट होता है की अल्लाह के नाम पर जिस तरह का जिहाद करने की बात कही गई, वह इस्लाम के नाम पर मानवीय जीवन मूल्यों की हत्या से बढ़कर है.
गंभीर बात यह भी है कि इन दोनों घटनाओं के ऊपर किसी भी मुस्लिम संस्था या सेकुलर ब्रिगेड के किसी नेता द्वारा निंदा के दो शब्द तक नहीं निकले. जो कि एक सभ्य समाज के लिए एक खतरनाक बात है. श्री तिवारी ने पिछले कुछ दिनों में जिहादियों द्वारा की गईं,अनेक नृशंस हत्याओं का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हमारी शोभायात्राओं को तो रोक दिया जाता है.
हिंदू महिला के साथ बर्बरता होती है, उदयपुर के कन्हैया की गला काट कर हत्या की जाती है, हाल ही में मुंबई में एक बहन की हत्या हो या फिर कर्नाटक में कांग्रेसी नेता की बेटी नेहा की नृशंस हत्या हो, इन सब घटनाओं से लगातार उनका पाशविक चेहरा सामने आ रहा है. हमास के अत्याचार और बर्बरता की कहानी भी सब ने सुनी है लेकिन, उस पर आज तक किसी मुस्लिम उलेमा या उनकी संस्था द्वारा कोई निंदा के दो शब्द क्यों नहीं निकले.
उन्होंने कहा कि बात सिर्फ़ कांग्रेस-सपा के द्वारा संयुक्त रूप से वोट जिहाद की ही नहीं अपितु, कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री के साथ उनके अनेक साथी वरिष्ठ वकीलों द्वारा आतंकवादियों व देश द्रोहियों के केस कोर्ट में लड़ने वालों की भी एक लंबी श्रृंखला है. वोट जिहाद का नारा भी एक सभ्य समाज के लिए व लोकतंत्र के लिए एक बड़े खतरे का संकेत देता है.
विश्व हिंदू परिषद सभी प्रकार के हिंसा व आतंक फैलाने से जुड़ी जिहादी घटनाओंकी घोर निंदा करते हुए भारतीय समाज से आह्वान करती है कि वह ऐसे देशद्रोही व जिहादियों के झांसे में ना आए और ना ही उनके किसी प्रकार के दबाव को स्वीकार करें. देश का चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व के सफल आयोजन के लिए जुटा ही है, हिंदू समाज को भी इन लोगों के घृणित षड्यंत्रों को बेनकाब करते हुए हिंदू हित में शत प्रतिशत मतदान की ओर बढ़ाना होगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त