📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय से पार्टी का झंडा उतारा : नए भवन में शान से दिखाई देगा कांग्रेस का झंडा

📅 14 January 2025, 08:13 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय से पार्टी का झंडा उतारा : नए भवन में शान से दिखाई देगा कांग्रेस का झंडा
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय से पार्टी का झंडा उतारा : नए भवन में शान से दिखाई देगा कांग्रेस का झंडा

 

  • हाइलाइट्स

  • इंदिरा गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक सात कांग्रेस अध्यक्ष देखे
  • 2009 के चुनाव में कांग्रेस का बढ़ते ग्राफ का साक्षी बना मुख्यालय
  • वर्ष 1998 में सोनिया गांधी की सक्रिय राजनीतिक पारी की शुरुआत
  • नई दिल्ली.

    कल कांग्रेस का नया मुख्यालय 9A कोटला रोड स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. सन् 1978 में 24 अकबर रोड स्थित वेंकट स्वामी के घर को कांग्रेस मुख्यालय बनाया गया था, लगभग 47 साल 24 अकबर रोड स्थित कार्यालय से कांग्रेस को संचालित किया गया.

    यह वहीं मुख्यालय है, जहां कांग्रेस सन् 1985 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए 414 सीटें जीतने में सफल हुई थी, वहीं साल 2014 आते-आते कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई.

    कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम "इंदिरा भवन" रखा गया है. वर्ष 2009 में तत्कालीन UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को शिलान्यास किया था और अब इसका कल औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा.

    यह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की दुखद हत्या, सीताराम केसरी की अध्यक्ष पद से विदाई, 1980 में इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी, 1984 की प्रचंड जनादेश वाली जीत, 1991, 2004 और 2009 की गठबंधन वाली सरकार, 2014 और 2019 की करारी हार तथा 2024 की हार में भी भविष्य की उम्मीद समेत कई उतार-चढ़ाव वाले ऐतिहासिक पलों का साक्षी है.

    इस मुख्यालय पर कांग्रेस का आखिरी लोकसभा चुनाव 2024 का रहा जिसमें पार्टी की हार हुई, लेकिन उसने 99 सीटें हासिल कीं और यह उम्मीद पैदा हुई कि भारतीय राजनीति में वह अपना पुराना गौरव फिर से हासिल कर सकती है. कांग्रेस का मुख्यालय '24 अकबर रोड' पर रहते हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कमान संभाली.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →
    प्रमुख विषय:

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें