📅 Sunday, 06 September 2026 | 09:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

सरकार ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा ?

📅 07 April 2025, 05:35 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सरकार ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा ?
सरकार ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा ?

नई दिल्ली. (पीटीआई) केंद्र सरकार ने 07 अप्रैल 2025 सोमवारको पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है. राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपए उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल 2025 से लागू होंगी. 

आधिकारिक आदेश के अनुसार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. बता दें कि एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी.

इस पूरे मामले पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, आपने वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना देखी होगी, जिसमें कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है. मैं रिकॉर्ड पर पहले ही स्पष्ट कर दूं कि इसका बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाला जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें