📅 Thursday, 22 October 2026 | 01:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,435.56 ▼ -417.34 (-0.57%) • निफ्टी 50: 22,698.60 ▼ -190.30 (-0.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,600 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

बेटे ने मां को मारी गोली

📅 21 April 2025, 01:17 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटे ने मां को मारी गोली
बेटे ने मां को मारी गोली

नई दिल्ली.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में रविवार को एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप उसके 25 वर्षीय बेटे पर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 की सुबह करीब एक बजे द्वारका सेक्टर-23 थाने में पीसीआर पर कॉल आई थी।

बताया गया कि धूलसिरस गांव की एक 52 वर्षीय महिला को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसे गोली मारी है। हालांकि, जांच के दौरान महिला के बेटे अभिषेक (25) ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

द्वारका डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि धूलसिरस गांव की 52 वर्षीय महिला को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उसने और उसके पति ने दावा किया कि एक अज्ञात हमलावर ने उस समय गोली मारी, जब वह अपने घर का गेट बंद कर रही थीं। हालांकि, जांच के दौरान उनके बेटे अभिषेक ने अपराध कबूल कर लिया।

अंकित कुमार सिंह ने कहा कि अभिषेक पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गैर-इरादतन हत्या का प्रयास समेत कई मामले शामिल हैं। उसने कथित तौर पर अपनी मां को गोली मारी।

पुलिस ने एक पेड़ के पास से हथियार और घटनास्थल को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया गया खून से सना पोछा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति एक निजी प्रबंधक के रूप में काम करता है। फिलहाल गोली चलाने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते दिनों हत्या से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें