📅 Saturday, 05 September 2026 | 09:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 24°C (बारिश)
दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी बोले-पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा : 'संबोधन की खास बातें...

📅 12 May 2025, 11:18 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानमंत्री मोदी बोले-पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा : 'संबोधन की खास बातें...
प्रधानमंत्री मोदी बोले-पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा : 'संबोधन की खास बातें...

टेरर, टॉक और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते: 

भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया है: 

हमारे सैनिकों ने असीम शौर्य दिखाया: 

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान, आतंकवादियों के साथ खड़ा है। अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद और गुलाम कश्मीर पर ही होगी।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर पर सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस ने सभी ड्रोन को मार गिराया।  चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया।  

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया... संबोधन की कुछ खास बातें -

  • संबोधन के बहाने एक बार फिर ''दुनिया ने देखा देश का दम...''
  • राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं
  • भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा: पीएम मोदी
  • हमने आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है
  • हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया
  • मैं हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं:
  • हमने आतंकियों के ठिकानों को उखाड़ फेंका
  • दुनिया ने भारत के शौर्य और संयम को देखा
  • ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ तय की नई नीति
  • 'PAK के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है'
  • आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने आतंक के हेडक्वार्टर्स उड़ा दिए
  • पहलगाम में निर्दोष नागरिकों के साथ हुई बर्बरता मेरे लिए बहुत बड़ी पीड़ा थी
  • देश चाहता था आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
  • आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूर्ण अधिकार दिए गए हैं
  • सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को भी किया सैल्यूट...
  • आखिर में ''भारत माता की जय...'' के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन समाप्त..!
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें