📅 Monday, 28 September 2026 | 05:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी बोले मुझे अपनी सेनाओं की क्षमताओं पर पूरा भरोसा... देता हूं पूरी छूट, लो कड़ा एक्शन

📅 30 April 2025, 02:13 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानमंत्री मोदी बोले  मुझे अपनी सेनाओं की क्षमताओं पर पूरा भरोसा... देता हूं पूरी छूट, लो कड़ा एक्शन
प्रधानमंत्री मोदी बोले मुझे अपनी सेनाओं की क्षमताओं पर पूरा भरोसा... देता हूं पूरी छूट, लो कड़ा एक्शन

अमरनाथ यात्रा पर भी रखो पैनी नजर...पाकिस्तान पर अब शुरू होगा कड़ा एक्शन...अमित शाह भी पहुंचे

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है... पड़ोसी पर अनेक पाबंदियां लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है और केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है. पीएम मोदी कह चुके हैं कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसके बाद से पूरे देश को आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़े एक्शन का इंतजार है. इस बीच आज यानी मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग हुई. पीएम मोदी के अगुवाई में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल रहे.

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है. पीएम ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया. इसके साथ-साथ कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है.

खबरों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में सेना को तो फ्री हैंड दिया ही गया है, वहीं पीएम ने अमरनाथ यात्रा पर भी पैनी नजर रखने को कहा...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डीफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में हुई इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने से लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन हुआ... वहीं पीएम ने यह भी कहा कि ''मुझे अपनी सेना की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है...'' इस बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद अब कहा जा रहा है कि पाकिस्तान पर बड़ा और कड़ा एक्शन होगा... वहीं इस उच्च स्तरीय बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी से मिलने अमित शाह भी पहुंचे... पीएम और गृहमंत्री के बीच भी जारी है मंथन..!

मोहन भागवत के साथ भी पीएम मोदी की मीटिंग

तीनों सेना प्रमुखों और रक्षा मंत्री के साथ मीटिंग के ठीक बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पीएम मोदी से मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे. दोनों के बीच में अहम बैठक भी चल हुई. भागवत के साथ कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें