📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

बौखलाया पाकिस्तान बोला-खून की हर बूंद का लेंगे बदला... पुंछ की फायरिंग में मारे गए 15 लोग

📅 08 May 2025, 10:36 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बौखलाया पाकिस्तान बोला-खून की हर बूंद का लेंगे बदला... पुंछ की फायरिंग में मारे गए 15 लोग
बौखलाया पाकिस्तान बोला-खून की हर बूंद का लेंगे बदला... पुंछ की फायरिंग में मारे गए 15 लोग

नई दिल्ली.

भारत के कल देर रात हुए ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान की बौखलाहट सुर्खियों में है... अब पड़ोसी पीएम ने अपने संबोधन में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि भारत को कड़े परिणाम भुगतने होंगे... गीदड़भभकी देते हुए शहबाज शरीफ ने कहा - भारत ने जो गलती पिछली रात की उसके इसकी भारी कीमत भी चुकानी होगी...

शरीफ ने मृतकों को ''शहीद'' का दर्जा देते हुए यह तक कहा कि पूरा पाकिस्तान इन मारे गए 26 शहीदों के साथ खड़ा है... इधर, खबर यह भी है कि पाकिस्तान द्वारा फायरिंग जम्मू-कश्मीर में फायरिंग भी शुरू कर दी है... यहां पुंछ में हुई फायरिंग में करीब 15 लोगों के मारे जाने की खबर है, तो 43 से अधिक घायल भी हुए..!

स्कूलों में छुट्टी... हाईअलर्ट के चलते एयरपोर्ट भी बंद

पाक पर हुई एयरस्ट्राइक के बाद देश के कई हिस्से अलर्ट मोड में हैं... इसी कड़ी में राजस्थान के किशनगढ़ और जोधपुर एयरपोर्ट से 10 मई तक जहां सभी फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए गए तो बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर सहित अन्य जगह सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनवाड़ियों को भी आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए...

वहीं सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द करते हुए उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी आदेश आए... इसी तरह मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कई तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं..!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें