📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

पाकिस्तान ने भारत पर 300 से 400 ड्रोन दागे, तुर्किये में बने ड्रोन का किया इस्तेमाल : विदेश मंत्रालय

📅 10 May 2025, 01:42 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पाकिस्तान ने भारत पर 300 से 400 ड्रोन दागे, तुर्किये में बने ड्रोन का किया इस्तेमाल : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने भारत पर 300 से 400 ड्रोन दागे, तुर्किये में बने ड्रोन का किया इस्तेमाल : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली.

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। इससे पहले 7 और 8 मई 2025 को भी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई थी।

8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। करीब 300-400 ड्रोन का इस्तेमाल किया।

इनका मकसद खुफिया और वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तुर्किये के ड्रोन थे। इनकी जांच की जा रही है। भारतीय सेनाओं ने इन्हें नष्ट कर दिया। एक यूएवी भी मूवमेंट कर रही थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

पाकिस्तान ने LoC पर भारी फायरिंग की, इसमें कुछ जवान घायल हुए। 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उस दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया। नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के लिए किया। पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान हमारा एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद है, लेकिन पाकिस्तान के इलाके में नागरिक उड़ान चल रही थी।

पाकिस्तान का नागरिक विमान दमम से उड़ान भरकर लाहौर तक गया। भारतीय वायुसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में संयम दिखाया और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा तय की। पाकिस्तान की यूएवी ने भठिंडा आर्मी स्टेशन टारगेट करने की कोशिश की थी, जिसे गिरा दिया गया था।

विक्रम मिसरी ने बताया कि कल रात की पाकिस्तानी सेना की कायरतापूर्ण गतिविधियों से आपको अवगत करा दिया गया है। ये उकसाने वाली कार्रवाई थी, उन्होंने भारतीय शहरों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुछ मिलिट्री ठिकाने को टारगेट किया। भारतीय सैन्य इकाइयों ने इनका उत्तर दिया।

पाकिस्तान दावा करता है कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया। उन्होंने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया। इन हमलों की जिम्मेदारी लेने की बजाय , पाकिस्तान कह रहा है कि भारतीय आर्मी ऐसा कर रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों और आक्रमणों को मानने से इनकार कर रहा है और दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान कह रहा है कि हमने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि इस मामले को धार्मिक रंग दिया जा सके। पहलगाम हमले में ही यही दिखाई दिया है। गुरुद्वारे पर हुई हमले में कुछ सिख मेंबर्स की मौत भी हुई है। पाकिस्तान कह रहा है कि हम अपने ही शहरों पर हमला कर रहे हैं, यह सिर्फ कल्पना है।

मिसरी ने कहा- पिछली रात पाकिस्तान की ओर से उकसाने वाले और तनाव बढ़ाने वाले एक्शन में भारतीय शहरों, नागरिक इमारतों और कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने इसका माकूल जवाब दिया है, जिम्मेदाराना रुख अपनाते हुए जवाब दिया है। इन हमलों को पाकिस्तान नकार रहा है, जबकि पाकिस्तान सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल किया गया है। यह पाकिस्तानी की दोहरी मानसिकता को दिखाता है।

पाकिस्तान दावा कर रहा है कि वो किसी धार्मिक संस्थान या इमारत पर हमला नहीं कर रहा है। आपको याद होगा मैंने आपको कल तस्वीर दिखाई थी। इसमें पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला किया गया था। इनकी जिम्मेदारी उठाने की बजाय पाकिस्तान यह कह रहा है कि भारतीय फोर्सेस और एयरफोर्स अपने ही शहरों पर हमला कर रही हैं और पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रही है।

यह कुछ और नहीं, पाकिस्तान की कोशिश है कि इन हमलों की जिम्मेदारी ना ले। यह सच है कि पाकिस्तान दुनिया को भरमाने की कोशिश कर रहा है, उसकी कोशिश सफल नहीं होगी। पुंछ के गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने हमला किया और सिख समुदाय के कुछ लोग, जिनमें गुरुद्वारे का रागी भी शामिल है, उनकी जान चली गई। टीवी पर आप इस हमले के चित्र देख सकते हैं।ये बात कि हम अपने ही शहरों पर हमला कर रहे हैं, यह सिर्फ पाकिस्तान की कल्पना है। वे ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि उनका इतिहास ही यही है।

पाकिस्तान कह रहा है कि भारत ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन अटैक कर रहा है। यह सिर्फ पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा फैलाने वाले कैंपेन का हिस्सा है। यह कैंपेन पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक के वक्त से ही शुरू किया है। वह शुरू से ही इन हालात को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। हमें आश्चर्य नहीं है, लेकिन भारत की एकता खुद में ही पाकिस्तान के लिए चुनौती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें