📅 Thursday, 03 September 2026 | 02:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,612.95 ▼ -331.35 (-0.43%) निफ्टी 50: 23,909.25 ▼ -146.55 (-0.61%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 28°C (बारिश)
दिल्ली

मध्य और पश्चिम भारत मे एनडीए का दबदबा

📅 10 February 2025, 07:55 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य और पश्चिम भारत मे एनडीए का दबदबा
मध्य और पश्चिम भारत मे एनडीए का दबदबा

BJP in 21 states, 92 crore people support NDA

दिल्ली. दिल्ली में बड़ी जीत के बाद देश का सियासी नक्शा बदल गया है. ताजा नतीजों के मुताबिक, देश के 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीए सरकार सत्ता में है. 21 में से छह राज्य एनडीए सहयोगियों के साथ सत्ता में हैं.

15 राज्यों में बीजेपी सत्ता में है. इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी जीत के बाद एनडीए दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में आ गई है.

टॉप-5 राज्यों में से 3 पर बीजेपी का कब्जा

एनडीए के पास अब देश के पांच प्रमुख राज्य (यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु) हैं. तीन राज्यों में सरकार है. यूपी और महाराष्ट्र में बीजेपी के अपने मुख्यमंत्री हैं. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू के नीतीश कुमार सत्ता में हैं. पूर्वोत्तर के सात में से छह राज्यों पर एनडीए का कब्जा है. उत्तर-पूर्व में केवल मिजोरम में ही एनडीए सरकार है.

इसी तरह तीन पहाड़ी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल) में से एक राज्य उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में है. जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें