📅 Thursday, 22 October 2026 | 01:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,168.35 ▼ -684.55 (-0.93%) • निफ्टी 50: 22,653.60 ▼ -235.30 (-1.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,600 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

गर्लफ्रेंड को OYO लेकर पहुंचा प्रेमी : मैं बाथरूम में थी, उमेश ने फांसी लगा ली!

📅 16 April 2025, 02:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्लफ्रेंड को OYO लेकर पहुंचा प्रेमी : मैं बाथरूम में थी, उमेश ने फांसी लगा ली!
गर्लफ्रेंड को OYO लेकर पहुंचा प्रेमी : मैं बाथरूम में थी, उमेश ने फांसी लगा ली!

नई दिल्ली. नोएडा के एक ओयो होटल में ऐसा कांड हुआ कि पुलिस से लेकर पब्लिक तक सब हैरान हैं! 38 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश, 22 साल की गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रूम बुक करता है. लेकिन कुछ ही देर में उसकी जान चली जाती है. गर्लफ्रेंड बाहर आती है, चीखती है और कहती है. मैं बाथरूम में थी, उमेश ने फांसी लगा ली!

लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है। पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. उमेश की गर्लफ्रेंड को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की बीबीए की स्टूडेंट है, नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ती है. उमेश की फैमिली का आरोप है. लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, लाखों रुपए वसूल चुकी थी.

2 साल से दोनों रिश्ते में थे. उमेश अपनी पत्नी से तलाक की प्रक्रिया में था. उसी दौरान एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात इस लड़की से हुई. 10 अप्रैल को दोनों सेक्टर-27 के ओयो होटल में गए. फिर कमरे में झगड़ा हुआ. लड़की का दावा है कि पालतू डॉग के इलाज को लेकर बहस हुई और तभी उमेश ने सुसाइड कर लिया. लेकिन मृतक के परिवार का दावा है- ये कोई सुसाइड नहीं, एक सोची-समझी साजिश थी!

परिजनों ने एक तीसरे शख्स की एंट्री की बात भी कही है, जो लड़की के साथ मिलकर उमेश को फंसा रहा था. नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. अब सच क्या है– ये तो जांच के बाद साफ होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इस केस ने तूफान मचा दिया है!

मृतक के परिवार का कहना था कि युवती उमेश से काफी मोटा पैसा वसूल चुकी थी. वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वह ज्यादा पैसे वसूलने का दबाव लगातार उसपर बना रही थी. पीड़ित परिवार का ये भी कहना है कि इस पूरी साजिश में युवती के साथ एक युवक भी था. इन दोनों ने मिलकर उमेश को फंसाया था.

बता दें कि नोएडा पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है. हाथरस के इंजीनियर उमेश का केस चर्चाओं में बना हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें