📅 Thursday, 03 September 2026 | 10:13 AM IST
FB X
लाइव सेंसेक्स: 76,894.54 ▲ +324.19 (+0.42%) निफ्टी 50: 24,006.30 ▲ +91.85 (+0.38%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,007 🥈 चांदी (1kg): ₹244,900 🌧️ इंदौर: 27°C (बारिश)
दिल्ली

भारत-पाकिस्तान ड्रोन संघर्ष जानें पल पल के अपडेट...श्रीनगर समेत 15 ठिकानों पर सभी ड्रोन हमले नाकाम

📅 10 May 2025, 01:24 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत-पाकिस्तान ड्रोन संघर्ष जानें पल पल के अपडेट...श्रीनगर समेत 15 ठिकानों पर सभी ड्रोन हमले नाकाम
भारत-पाकिस्तान ड्रोन संघर्ष जानें पल पल के अपडेट...श्रीनगर समेत 15 ठिकानों पर सभी ड्रोन हमले नाकाम

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने आज लगातार दूसरे दिन भी भारत के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश की। जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। चार राज्यों में 26 जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इसके जवाब में जम्मू में भारतीय सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानें पल पल के अपडेट...

1. व्हाइट हाउस का बयान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की इच्छा जताई है।

2. ड्रोन हमला श्रीनगर एयरपोर्ट पर: शुक्रवार देर रात श्रीनगर हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की आशंका जताई गई। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा के सभी उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं।

3. पाकिस्तान की नापाक कोशिश: हमले से ठीक पहले पाकिस्तान की सेना ने भारत के सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

4. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ड्रोन देखे गए: जम्मू, सांबा और पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, उधमपुर और नगरोटा में कई ड्रोन दिखाई दिए। सेना उन्हें मार गिराने की कोशिश कर रही है।

5. श्रीनगर में सतर्कता: श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को लाइटें बंद करने के निर्देश दिए गए। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस के पास विस्फोटों की आवाजें भी सुनी गईं।

6. फिरोजपुर में ड्रोन हमला: पंजाब के फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके में ड्रोन हमले में 3 लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7. विदेश मंत्रालय का हमला पाकिस्तान पर: विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा कि पाकिस्तान सच्चाई को झुठला रहा है और उसकी यह हरकत उसके दोहरे रवैये को दर्शाती है। भारत ने इसका उचित जवाब दिया है।

8. 300 से ज्यादा ड्रोन से हमला: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात में 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन भेजे। जांच में सामने आया है कि इनमें तुर्की में बने SONGAR ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

9. बठिंडा सैन्य ठिकाना था निशाने पर: पाकिस्तान ने पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें