📅 Monday, 28 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

इंडिगो शुरू करेगा 150 रूट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स

📅 27 March 2022, 08:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंडिगो शुरू करेगा 150 रूट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स
इंडिगो शुरू करेगा 150 रूट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स

नई दिल्ली : कोरोना महामारी खत्म होने के बाद इंडिगो (Indigo) ने एक बार फिर से इंटरनेशनल फ्लाइट (International Flights) शुरू करने का फैसला लिया है. इंडिगो अगले महीने से फ्लाइट्स शुरू करेगा. इंडिगो चरणबद्ध तरीके से 150 से अधिक मार्गों पर अगले महीने से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करेगी.

परिचालन150 से ज्यादा मार्गों पर होगा 

एयरलाइन ने कहा कि 150 से अधिक मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन अप्रैल 2022 में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. इनके अलावा इंडिगो ने मस्कट और कुआलालंपुर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. इन दोनों गंतव्यों के लिए परिचालन मई में शुरू होगा. इसके अलावा इस्तांबुल के लिए भी बुकिंग शुरू की गई है जहां के लिए परिचालन जून में शुरू होगा.

2 साल से स्थगित थी उड़ानें

इंडियन एयरलाइन ने रविवार को बयान में इस बारे में जानकारी दी है. भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन रविवार से फिर शुरू हो गया है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंटरनेशन उड़ानें करीब दो साल से स्थगित थीं.

27 मार्च 2022 से शुरू हुआ परिचालन

इस दो साल की अवधि के दौरान विभिन्न देशों के साथ एयर व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा था. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि थाइलैंड के गंतव्यों के लिए अनुसूचित परिचालन 27 मार्च से शुरू हो गया है.

इन रूट्स पर चलेंगी फ्लाइट्स

एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, कोझीकोड, कोच्चि, चंडीगढ़, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम और मेंगलुरु से होगा. इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय गंतव्य दम्मम, कुवैत, अबू धाबी, शारजाह, जेद्दा, रियाद, दोहा, बैंकॉक, फुकेट, सिंगापुर, कोलंबो, दुबई, काठमांडू, मालदीव और ढाका हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें