📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

India-Turkey Tension : भारत ने दिया तुर्की को बड़ा झटका

📅 15 May 2025, 07:54 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
India-Turkey Tension : भारत ने दिया तुर्की को बड़ा झटका
India-Turkey Tension : भारत ने दिया तुर्की को बड़ा झटका

नई दिल्ली.

आतंकवाद के गढ़ के तौर पर मशहूर पाकिस्तान को तुर्की की ओर से खुला समर्थन मिला है. इस बीच भारत ने तुर्की को बड़ा झटका देते हुए तुर्की हवाई अड्डे की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की ओर से ये फैसला लिया गया है.

एक सरकारी बयान में कहा गया है, "ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी कैटगरी के तहत सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मामले में सुरक्षा मंजूरी को बीसीएएस के महानिदेशक की ओर से पत्र संख्या 15/99/2022-दिल्ली-बीसीएएस/ई-219110 दिनांक 21 नवंबर 2022 के तहत मंजूरी दी गई.

बयान में आगे कहा गया, BCAS के महानिदेशक को मिलीं शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में लॉन्च किए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के आम नागरिकों और मिलिट्री बेस और एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें तुर्किए ने पाकिस्तान की मदद की. उसने अपने ड्रोन सप्लाई किए. इसके बाद से ही भारत में तुर्किए के बहिष्कार की मांग उठने लगी और लगातार इसका बॉयकॉट किया जा रहा है. 

दरअसल ये तुर्किए की एक कंपनी है जो भारत में ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस देती है. ये कंपनी मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद समेत कई मुख्य हवाई अड्डों पर बैगेज हैंडलिंग, रैंप सर्विस और कार्गो हैंडलिंग जैसी सर्विस दे रही थी. BOCA ने साफ तौर पर कहा है कि ये कदम देश की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है. सरकार की ओर से ये कदम उठाने के बाद CEIEBI अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर सर्विस नहीं दे पाएगी.   

फाईल फोटो सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें