India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब रक्षा मंत्रालय का प्रेस कांफ्रेस : 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
नई दिल्ली.
India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के ऐलान पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ये फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है.
आखिरकार कमोबेश चार दिनों तक सीमा पर युद्ध जैसे हालात के बीच भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए. इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद अब रक्षा मंत्रालय प्रेस कांफ्रेस के जरिए दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर पर हुई बातचीत की जानकारी देगा.
रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बार फिर कर्नल सोफिया कुरैशा और विंग कमांडर व्योमिका सिंह प्रेस को जानकारी देंगे. उनके साथ अबकी बार विदेश सचिव विक्रम मिसरी की जगह कोमोडोर रघु नायर शामिल होंगे.
इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सीजफायर के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत संग शांति-सुलह कराने के लिए दुनियाभर के देशों से गुहार लगाई थी. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का दावा किया.
भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से ट्रंप के इस बयान की पुष्टि की गई है. हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है.
विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 10 मई 2025 शनिवार की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी. उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त