📅 Sunday, 06 September 2026 | 11:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई

📅 17 June 2025, 01:33 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई
भारत ने परमाणु बमों की संख्या बढ़ाई

नई दिल्ली. इजरायल-ईरान युद्ध गंभीर होता जा रहा है और वैश्विक सुरक्षा तनाव बढ़ रहा है, परमाणु संघर्ष का खतरा एक बार फिर सामने आ गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की साल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने न केवल परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में पाकिस्तान पर अपनी बढ़त बढ़ाई है, बल्कि मिसाइल सिस्टम और डिलीवरी क्षमता में भी बड़ी तकनीकी प्रगति कर रहा है।

स्वीडन स्थित एक स्वतंत्र संस्थान SIPRI 1966 से दुनिया में हथियारों पर अपनी नजर रखे हुए है। इसकी वार्षिक रिपोर्ट को दुनिया के परमाणु संतुलन के सबसे भरोसेमंद आकलनों में से एक माना जाता है।

SIPRI की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास साल 2025 में परमाणु हथियारों की संख्या 180 हो गई है। जबकि साल 2024 में ये संख्या 172 थी। पाकिस्तान के पास बीते साल 170 परमाणु हथियार थे और इस साल भी उसके पास इतने ही परमाणु हथियार मौजूद हैं। हालांकि, चीन के पास 2024 में 500 परमाणु हथियार थे जो अब बढ़कर 2025 में 600 हो गए हैं।

SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और अमेरिका के पास दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, रूस के पास 4309 और अमेरिका के पास 3700 परमाणु हथियार हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें