📅 Monday, 28 September 2026 | 07:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

📅 27 December 2024, 12:24 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली. (आरएनआई) कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया है।

उन्होंने कहा, 'मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख मतदाता जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

वहीं इस बैठक में पत्र के जरिए अपने संदेश में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। उन्होंने इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का आह्वान भी किया।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल होने पर आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया गया है। वहीं इस बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास विचारधारा की ताकत है, गांधी-नेहरू की विरासत है और महान नायकों की विरासत है।

उन्होंने कहा, 'हम बेलगावी से नया संदेश और नया संकल्प लेकर लौटेंगे। इसीलिए हमने इस बैठक का नाम 'नव सत्याग्रह' रखा है, क्योंकि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी महात्मा गांधी के सत्याग्रह पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को संविधान पर हमले और महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाने के लिए पदयात्रा समेत 13 महीने लंबे राजनीतिक अभियान की घोषणा की। पार्टी ने जवाबदेही और क्षमता के आधार पर संगठन में बड़े बदलाव की भी मांग की, जो तुरंत शुरू होकर अगले साल तक चलेगा।

इस बैठक के बाद जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, कांग्रेस दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' राजनीतिक अभियान शुरू करेगी। 2025 हर स्तर पर कांग्रेस के संगठनात्मक सुधार का वर्ष होगा। हम बड़े पैमाने पर संगठनात्मक सुधार करेंगे जो तुरंत शुरू होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें