आप के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि की 3 घंटे में भाजपा से आऊट
नई दिल्ली.
आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार (Delhi Government) में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि की भजापा में शामिल होने के 3 घंटे बाद ही BJP ने उनकी छुट्टी कर दी। संदीप वाल्मीकि शनिवार देर शाम 8 बजे भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने रात 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बीजेपी ने कार्रवाई के पीछे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाने और पार्टी को गुमराह करने का हवाला दिया है। दरअसल हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं।
इसकी भनक मिलते ही भाजपा ने एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से बार कर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी. तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा।
बता दें कि संदीप ने शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं।
दरअसल, संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त