दिवाली का धमका : 62 रुपये महंगा हो गया सिलेंडर : जानिए LPG के नए दाम
नई दिल्ली. दिवाली के बाद अब आम लोगों को महंगाई वाला बड़ा झटका लगा है. दिवाली के खत्म होते ही महंगाई की आग भड़क उठी है. लक्ष्मी-गणेश पूजा के अगले ही दिन यानी 1 नवंबर 2024 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इससे न सिर्फ गृहणियों का बजट चरमरा जाएगा, बल्कि जेब पर भी असर पड़ेगा. जी हां, एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 19 केजी वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62 रुपए महंगा हो गया है. राहत की बात थोड़ी यह है कि घर में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है. 1 नवंबर को भी यह घरेलू गैस सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है.
दरअसल, दिवाली पर आम लोगों को झटका देते हुए आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. हालांकि, राहत की बात है कि ऑयल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम आज यानी 1 नवंबर 2024 से लागू हो गए.
आज नवंबर महीने का पहला दिन है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से मार्केट में मिलने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं नए रेट में कहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम कितना हो गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त