📅 Saturday, 12 September 2026 | 12:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹217,500 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

दिल्ली हिंसा : 20 लोग गिरफ्तार, 14 को हिरासत में भेजा गया

📅 18 April 2022, 02:11 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली हिंसा : 20 लोग गिरफ्तार, 14 को हिरासत में भेजा गया
दिल्ली हिंसा : 20 लोग गिरफ्तार, 14 को हिरासत में भेजा गया

दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. हिंसा के आरोपी अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बाकी आरोपियों की पेशी सोमवार को होगी. जहांगीरपुरी हिंसा में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 पुलिस वाले हैं. साथ ही तीन पिस्टल और पांच तलवारें बरामद की गई हैं. हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. दिल्ली के सभी ज़िले अलर्ट पर है. जसोला और जामिया नगर समेत कई इलाक़ों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है. उत्तम नगर में पुलिस अधिकारियों ने मोटरसाइकिल पर पैट्रोलिंग की वहीं संगम विहार में पुलिस वालों ने पैदल मार्च किया. मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल की 10 टीमें बनाई गई है. मामले की जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी सौंपी जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें