📅 Thursday, 22 October 2026 | 05:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹206,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कांग्रेस 22 अगस्त को करेगी पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन

📅 14 August 2024, 01:47 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस 22 अगस्त को करेगी पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन
कांग्रेस 22 अगस्त को करेगी पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन

दिल्ली. एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा 22 अगस्त 2024 को पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन होगा. हम SEBI अध्यक्ष को उस पद से हटाने की मांग करते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे.

उन्होंने कहा आज हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की बैठक हुई. 

हमने देश में इस वक्त हो रहे, सबसे बड़े घोटालों में से एक- हिंडनबर्ग खुलासे, अडानी और SEBI से जुड़े घोटाले के बारे में चर्चा की. हमने सर्वसम्मति से दो चीजों की मांग करते हुए, इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया. एक तो अडानी मेगा घोटाले पर जेपीसी जांच, जिसमें प्रधानमंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और जिसमें वित्तीय बाजार विनियमन के साथ अब गंभीर समझौता किया गया है.

राहुल गांधी ने कहा : हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच कराने की अपनी मांग को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा हमें इस पर गहराई से चर्चा करनी होगी. मैं जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें