कांग्रेस अपडेट : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव
📅 20 April 2021, 05:45 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मामूली लक्षण मिलने पर मैंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है. देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. कोरोना संक्रमण से निपटने में राहुल गांधी सरकार पर असफल होने का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कई बार मांग की थी कि देश में सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी चाहिए.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!